हमारे देश के विरुद्ध प्रत्यक्ष आतंकवादी घटनाओं के साथ साथ छद्म युद्ध भी जारी है । आज समाचारों की सुर्ख़ियों में पंजाब में नशे के कारोबारियों द्वारा समग्र पंजाब के युवकों को नशे की आदत डालने का कुचक्र चल रहा है । सीमापार से हैरोइन, ब्राउन शुगर एवं एल एस डी इत्यादि घातक नशीले पदार्थ पंजाब में पहुँच रहे हैं और वहां के हट्टे कट्टे स्वस्थ निवासी युवाजन सौदागरों की साज़िशों में फँस कर उनके आदी होते जा रहे हैं । ऐसा लगता है कि सारे पँजाबी युवाओं को बर्बाद कर के ही छोड़ेंगे देश के दुश्मन । क्या हम सबको मानवता के लिये घातक नशे के सौदागरों के मंसूबों को पूरा होने से रोकना नहीं चाहिये । जिस स्तर पर भी हों जिस स्थान पर भी हों हम सबको मानव जाति के लिये घातक नशे के विरुद्ध सशक्त अभियान छेड़ना चाहिये । नशे की गिरफ़्त में फँसे युवाओं को सहानुभूतिपूर्वक समझा बुझा कर उन्हें इसके चँगुल से छूटने हेतु प्रेरित करना चाहिये । सरकार तथा प्रशासन से भी अनुरोध किया जाना चाहिये कि इस सर्वाधिक अनिष्टकारी ज़हर के सौदागरों के विरुद्ध सशक्त अभियान चला कर नशे के कारोबार और सौदागरों को नष्ट किया जाए अन्यथा मानवता ही काल के गर्त में चली जाएगी ।
No comments:
Post a Comment